Ad Code

निःसंतान दंपतियों के लिए मेगा IVF कैंप 28 अप्रैल को, पटना की डॉ. नेहा करेंगी इलाज


बक्सर । साबित खिदमत फाउंडेशन के प्रांगण में 28 अप्रैल को एक विशेष मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निःसंतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह कैंप हरि कृपा आईवीएफ के सहयोग से आयोजित हो रहा है।



कैंप में पटना की अनुभवी चिकित्सक डॉ. नेहा मरीजों का इलाज करेंगी। आयोजन स्थल चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल परिसर होगा। आयोजकों के अनुसार, यह कैंप उन दंपतियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा जो संतान सुख से वंचित हैं।

कैंप में बंद ट्यूब, अनियमित पीरियड, अंडों का न बनना या उनकी खराब गुणवत्ता, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब में दुर्गंध तथा पेट से जुड़ी समस्याओं जैसी कई जटिल बीमारियों का समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। डॉक्टर नेहा ने ऐसे मामलों में सफल उपचार का अनुभव साझा किया है, जिससे कई परिवारों को संतान सुख प्राप्त हुआ है।




आयोजकों ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह के कई सफल कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे हजारों मरीजों को लाभ मिला है। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब, मानवाधिकार संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी रही है।

साबित खिदमत फाउंडेशन लगातार समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क कैंप का लाभ उठाएं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu