बक्सर । Council for the Indian School Certificate Examinations (ICSE) बोर्ड ने गुरुवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही बक्सर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुरामनपुर स्थित कार्मेल स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्मेल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया। कक्षा 10 के परिणाम में प्रांजल कुमार चौबे ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनीश कुमार ने 95.4% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। रागिनी कुमारी (94.4%), अनुष्का कुमारी (94%), अभिज्ञानता ज्ञान (94%), अनुष्का कुमारी एवं समीर केशरी (93%), कनक लता (92%) तथा अनीश कुमार (91.4%) ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वहीं कक्षा 12 के परिणाम में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में प्रथम चौहान ने 85% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राणा प्रताप 82% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। कला संकाय में अग्रीति सिंह ने 80.25% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मारिया कीर्ति ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है।
उन्होंने कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विद्यालय के प्लस टू (विज्ञान एवं कला) में नामांकन के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा NEET एवं JEE Advanced जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सुदृढ़ तैयारी कराई जाती है।
विद्यालय की मैनेजर सह उप-प्राचार्या सिस्टर प्रतिमा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कक्षा 12 के वर्ग शिक्षक अरुण उपाध्याय, कक्षा 10 के शिक्षक विक्रम टोपनो एवं निकलेश सिंह ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments