बक्सर । समाहरणालय सभागार में गुरुवार को विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने की। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष कुमार निराला ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जलहरा से मानिकपुर रोड पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए बैरियर लगाने की मांग की, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा इंदौर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण, सोन नहर पर नारायणपुर पुल के चौड़ीकरण, गंगा पंप नहर (चौसा-करहंसी) पर सड़क पुल निर्माण तथा खीरी-राजपुर-मानी मार्ग पर अधूरे पुल निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग भी रखी गई।
विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए धनसोई स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ी महिला प्रसव सुविधा को तत्काल पुनः शुरू करने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रही जल-नल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया।
विधायक संतोष कुमार निराला ने इन सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
जदयू के जिला महासचिव सह निर्वाचन अभिकर्ता 202 जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई और समाधान की दिशा में ठोस पहल का भरोसा मिला है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments