बक्सर । गुरुवार को युवाशक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल बक्सर को पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। इन व्हीलचेयर को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में औपचारिक रूप से ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर युवा नेता रामजी सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से देख रहे थे कि सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को व्हीलचेयर की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रक्रिया के तहत इस कमी को पूरा होने में समय लग सकता था, इसलिए युवाशक्ति सेवा संस्थान ने स्वयं आगे बढ़कर यह पहल की।
उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार अस्पताल को सहयोग देने के लिए जिला चिकित्सा पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान युवाशक्ति सेवा संस्थान के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें आशुतोष दुबे, शराफत हुसैन, त्रिभुवन ओझा, श्याम जी वर्मा, कन्हैया यादव, माइकल पांडेय, पप्पू जायसवाल, विकास वर्मा और विक्की जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments