बक्सर । जिले में बिजली विभाग के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया है। चक्की क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद सह लोजपा (रा.) पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनू सिंह ने साफ किया है कि वे बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव सह BSPHCL के CMD मनोज कुमार सिंह (IAS) से मिलकर विभागीय अनियमितताओं की विस्तृत शिकायत करेंगे।
सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली जांच के नाम पर ग्रामीण इलाकों में गरीबों से अवैध धन उगाही की जा रही है, जिसे वे प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ बिजली कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े ठोस तथ्य उनके हाथ लगे हैं, जिन्हें वे उच्च स्तर तक पहुंचाएंगे।
पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि जिले में विशेषकर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बिजली विभाग के जेईई एवं अन्य कर्मियों द्वारा आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और अनियमित कार्रवाई की कई शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कृष्णाब्रह्म थाना इलाके में बिजली जांच के दौरान पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्रता की घटना ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर वे उच्च स्तर पर आवाज उठाएंगे ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के मनमाने रवैये से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। हाल के दिनों में कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में जांच के दौरान दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं ने लोगों में नाराजगी और बढ़ा दी है।
सोनू सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उनके अधिवक्ताओं ने कागजी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि आगे वे अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही यह मुद्दा बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि एनडीए सरकार की छवि खराब करने वाले दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय लोगों को अब इस बात की उम्मीद है कि मामला उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments