बक्सर । बक्सर स्थित कला केंद्र भवन में संचालित बुशू एवं जूडो प्रशिक्षण केंद्र का सोमवार को सांसद सुधाकर सिंह ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षकों, एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों से संवाद कर प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यकताओं और चुनौतियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण के लिए जरूरी उपकरणों और बेहतर सुविधाओं की मांग रखी। इस पर सांसद ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि सांसद निधि से शीघ्र ही आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके और वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
सांसद ने कहा कि उनका प्रयास है कि बक्सर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं और जिला खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बने। इस मौके पर उन्होंने जूडो खिलाड़ियों को 100 पीस मैट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान राजद जिला अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, विश्वा यादव, जूडो संघ के सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सहित मृत्युंजय राय और कृष्णा कुमार मौजूद रहे। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments