बक्सर । सोमवार को RPF BXR और GRP BXR की संयुक्त टीम ने डुमरांव रेलवे स्टेशन से यात्री सामान की चोरी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया।
आरपीएफ बक्सर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा दो चांदी की बिछिया बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद साह (21 वर्ष), पिता शिवानंद साह, निवासी कोरानसराय थाना क्षेत्र, जिला बक्सर तथा विवेक कुमार पाल (22 वर्ष), पिता रामेश्वर पाल, निवासी चरित्रवन वार्ड संख्या-06, थाना टाउन, जिला बक्सर के रूप में हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रसारित कर दिया गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments