Ad Code

मई में भव्य महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा आयोजन, इटाढ़ी के कालरात्रि नवदुर्गा धाम में गूंजेगी भक्ति की ध्वनि


बक्सर । जिले के इटाढ़ी पुलिस लाइन परिसर के समीप महदह में आगामी मई माह में आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में 5 से 10 मई तक श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम के पीठाधीश्वर महात्मा श्री द्वारिका दास जी महाराज ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 5 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रासलीला, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक श्रीमद भागवत कथा तथा रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। पूरे आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।





इस महोत्सव में श्री श्री 1008 गंगापुत्र श्री लक्ष्मीनारायण त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं हरिद्वार के आचार्य अमित भारद्वाज यज्ञाचार्य के रूप में महायज्ञ का संचालन करेंगे।

कार्यक्रम का समापन 10 मई को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट के साथ-साथ महदह, भभुअर, नाथपुर, ओड़ी और इजरी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu