बक्सर । देश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के वेडिंग सब-ब्रांड रिवाह बाय तनिष्क ने मंगलवार को बक्सर स्टोर में अपना खास ‘मैथिली’ ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया। मिथिला की समृद्ध परंपरा और मधुबनी कला से प्रेरित यह कलेक्शन पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।
यह कलेक्शन फिलहाल बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया है, जबकि अन्य राज्यों के ग्राहक भी इसे ऑर्डर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। लॉन्चिंग के मौके पर स्टोर में बड़ी संख्या में ग्राहक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस कलेक्शन का चेहरा भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि 18 कैरेट सोने से तैयार इस कलेक्शन को अक्षय तृतीया और विवाह सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें हल्के, आरामदायक और बहुउपयोगी डिजाइनों को शामिल किया गया है, जिन्हें शादी के अलावा अन्य अवसरों पर भी आसानी से पहना जा सकता है।
बिजनेस एसोसिएट दीपक पांडेय ने बताया कि कलेक्शन में बारीक फिलिग्री वर्क, रवा कारीगरी और पारंपरिक प्रतीकों का विशेष ध्यान रखा गया है, जो इसे खास बनाता है। यह नया कलेक्शन आधुनिक दुल्हनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें पारंपरिकता के साथ स्टाइल और सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments