बक्सर । जन सुराज पार्टी के बक्सर जिला अध्यक्ष पद पर बजरंगी मिश्रा के मनोनयन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं शाहाबाद क्षेत्र के प्रभारी रहे जन सुराज के वरिष्ठ नेता तथागत हर्षवर्धन ने हर्ष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि बजरंगी मिश्रा में युवा जोश के साथ संगठन का अनुभव भी है। सभी को साथ लेकर चलने की भावना, कड़ी मेहनत और पार्टी हित को सर्वोपरि रखने की उनकी कार्यशैली संगठन को नई मजबूती देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जन सुराज पार्टी बक्सर में और अधिक सशक्त होगी।
तथागत हर्षवर्धन ने इसके लिए प्रशांत किशोर एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की सोच को बजरंगी मिश्रा आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने बजरंगी मिश्रा एवं सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments