बक्सर । शहर में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है। छोटकी सारीमपुर रोड स्थित आनंद विहार मैरेज हॉल में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य एवं संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 23 अप्रैल से प्रारंभ होकर आगामी 30 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी।
आयोजन के तहत प्रतिदिन संध्या 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचकर भक्ति रस में डूब रहे हैं। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
इस धार्मिक आयोजन का आयोजन शंभूनाथ उपाध्याय परिवार एवं उनके मित्रगण द्वारा किया गया है। कथा वाचन के लिए काशी विश्वनाथ की नगरी से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य सुभद्रानन्दन जी महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत की महिमा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
कथावाचक आचार्य सुभद्रानन्दन जी महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं धर्म, भक्ति और सत्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जीवन में सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी।
आयोजन स्थल आनंद विहार मैरेज हॉल (काली मंदिर के सामने) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments