Ad Code

वीर कुंवर सिंह के 168वें विजय दिवस पर श्रद्धांजलि, जन सुराज नेताओं ने किया माल्यार्पण


बक्सर । जिले में वीर स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का 168वां विजय दिवस गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के वीर कुंवर सिंह चौक एवं कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जन सुराज के वरिष्ठ नेता एवं बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन तथा पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक मौजूद रहे।

इस मौके पर तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा देता है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।



वहीं जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का बलिदान और पराक्रम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में धनजी पांडेय, विजय कुमार पाठक, अजित सम्राट, विजयानंद वर्मा, छोटू पांडेय, श्रीमन राय, दीपक राय, प्रभात कुमार, राजीव शर्मा, प्रिंस कुमार, प्रशांत राय, आशुतोष उपाध्याय, आनंद मिश्रा, विनय कुशवाहा, अभिषेक कुमार मौर्य, संतोष प्रजापति, हरेंद्र प्रताप सिंह, मिंटू सिंह, गणेश पांडे, संजय ओझा, धनजी उपाध्याय, अजीत यादव, सुभाष राम, अमरेंद्र मिश्रा, चंचल पांडेय, बिट्टू मिश्रा, दीपक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu