Ad Code

UPSC में बक्सर के लाल ने लहराया परचम, आदित्य राय कौशिक को मिली 375वीं रैंक



बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड के एकौना गांव के होनहार छात्र आदित्य राय कौशिक ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आदित्य ने अपने दूसरे प्रयास में 375वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।




आदित्य राय कौशिक के पिता चन्द्रभूषण कुमार राय (लोकनाथ) हैं, जबकि उनकी माता का नाम ज्योति राय है। उनके दादा स्वर्गीय रामचन्द्र राय अपने समय में गांव के मुखिया रह चुके थे।

आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा चिन्मय विद्यालय, बोकारो से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। आगे चलकर उन्होंने भुवनेश्वर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।





बताया जाता है कि आदित्य ने पहले प्रयास में लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उसी दौरान उन्हें डेंगू हो जाने के कारण वे इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे प्रयास में कड़ी मेहनत करते हुए UPSC परीक्षा में 375वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहरा दिया।

आदित्य की इस उपलब्धि से उनके गांव एकौना समेत पूरे बक्सर जिले में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu