Ad Code

आसमान में दिखा अद्भुत “स्पेस जेलीफ़िश”, बक्सर के युवकों ने मोबाइल में कैद किया नज़ारा



बक्सर । रविवार 15 मार्च 2026 की शाम आसमान में एक अद्भुत और रहस्यमय दृश्य देखने को मिला, जिसे विज्ञान की भाषा में “स्पेस जेलीफ़िश” कहा जाता है। यह नज़ारा भारत के कई हिस्सों में दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।




दरअसल यह दृश्य चीन के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से छोड़े गए Long March 6A (LM-6A) रॉकेट के धुएं और उससे निकलने वाली गैसों के कारण बना था। जब रॉकेट ऊंचाई पर पहुंचता है तो उसके इंजन से निकलने वाली गैसें कम वायुदाब के कारण काफी फैल जाती हैं और जेलीफ़िश जैसे आकार का रूप ले लेती हैं।






वैज्ञानिक इसे “ट्विलाइट फेनोमेनन” कहते हैं। सूर्यास्त के बाद भले ही जमीन पर अंधेरा हो जाता है, लेकिन ऊंचाई पर मौजूद रॉकेट और उससे निकलने वाली गैसों पर सूरज की किरणें पड़ती रहती हैं। इन गैसों और धुएं के कणों पर पड़ने वाली रोशनी अंधेरे आसमान में चमकने लगती है, जिससे यह नीले या सफेद रंग की पूंछ जैसी आकृति में दिखाई देता है।

बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव निवासी अभय सिंह और पीयूष सिंह ने इस अनोखे नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस अद्भुत दृश्य को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu