Ad Code

द एमिटी स्कूल का 10वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन


बक्सर । जिले के सोनवर्षा हाइवे स्थित शाहाबाद के गौरव “द एमिटी स्कूल” के प्रांगण में रविवार को विद्यालय का 10वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, विद्यालय निदेशक अमरेंद्र राजेश, जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर के प्राचार्य कौशल कुमार, भाजपा नेता इंद्रजीत बहादुर सिंह, एकरासी मुखिया कमल सिंह, जदयू नेता दिनेश सिंह, अधिवक्ता राकेश कुमार पाठक उर्फ डिंकू पाठक, प्रोफेसर मृत्युंजय सिंह, जेएनवी बिहिया के प्राचार्य पीसी राय, जेएनवी औरंगाबाद के आरके तिवारी, प्रकाश कुमार, नीति आयोग सदस्य दिनेश सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह तथा राजेंद्र हॉस्पिटल जगदीशपुर के निदेशक अनिल कुमार सिंह,वैना पूर्व मुखिया बृजकिशोर पांडेय समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से हुई।




मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र का पहला ऐसा विद्यालय है, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी कल्पना भी नहीं की थी कि पटना, दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की शिक्षा और कला अब सोनवर्षा में ही बच्चों को मिल सकती है।

विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र राजेश ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा कुल 71 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें कक्षा 1 से 9वीं तक के 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, सांस्कृतिक, मार्मिक और दार्शनिक शिक्षा भी दी जाती है।

कार्यक्रम में राघव जी के गऊवा, चुन-चुन कर आई चिड़िया, दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना, रे मामा रे मामा, चली-चली रे पतंग, ये दुनिया बड़ी लुटेरी, बंदे में दम था, सांसों की माला में सिमरूं मैं पी का नाम, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, केशरी के लाल, तेरी दोस्ती कबूल मुझे, मैं हूं नंबर का गवैया, शिव तांडव, तू कितनी अच्छी है मेरी मां, सिया की खोज में निकल पड़े कपि सारे, दिल दा मामला है दिलबर, मेरा जूता है जापानी, टिक-टिक प्लास्टिक और नैनो वाले ने जैसे कई गीतों पर छात्रों ने नृत्य और कला का शानदार प्रदर्शन किया।





इसके साथ ही विद्यार्थियों ने “शिव का धनुष” और “कन्यादान” जैसे नाटकों का मंचन कर अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया, जिसे देखकर अभिभावक और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भोजपुरी चैता और सोहर जैसे लोकगीतों पर भी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन उद्घोषक रवि रंजन राय ने किया। इस अवसर पर बीडीसी अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के कोरियोग्राफर आकाश, आशुतोष दीक्षित, प्ले डायरेक्टर साहेब लाल यादव तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu