Ad Code

चौसा में मान्यवर कांशीराम की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई



बक्सर । जिले के चौसा नगर पंचायत अंतर्गत चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के कार्यालय परिसर में रविवार को बामसेफ, डीएस-4 एवं बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत महान समाज सुधारक मान्यवर कांशीराम की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा उनके बताए मार्ग को स्मरण करते हुए की गई।




इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री सह पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान समाज सुधारक, दूरदर्शी नेता और बहुजन समाज के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के गरीब, शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने बामसेफ और डीएस-4 जैसे संगठनों की स्थापना कर बहुजन समाज को संगठित किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए सतत आंदोलन का प्रतीक रहा है।






डॉ. यादव ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने हमेशा शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यदि हम सभी उनके सिद्धांतों और विचारों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना संभव है।

कार्यक्रम में बुद्धिजीवी विकास मंच के संयोजक प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामाशीष कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी चौसा के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, अधिवक्ता राम लखन पाल, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अजीत कुमार, भुवर राइन, दिलबहार चौधरी, गंगापुत्र भरत पांडे, मुन्ना चौधरी, मुन्ना खरवार, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, समीम साईं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu