Ad Code

गांवो में बिजली समस्या को लेकर राजपुर विधायक संतोष निराला को मुंगाव मुखिया द्वारा सौंपा गया मांगपत्र



बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमराँव अनुमंडल के 6 पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लगातार बनी समस्या के समाधान के लिए मुंगाव पंचायत के मुखिया  इंदल सिंह ने जदयू विधायक सह पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में क्षेत्र के कई गांवों में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।




मांगपत्र के माध्यम से अटॉव, एकौनी, मठिला, मुंगाव, करुअज, राजड़िहा, बनकट, स्नेही टोला, मोतीसाबाद, बैरिया, कमधरपुर, लहना और चुआड़ सहित अन्य गांवों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान ट्रांसफार्मर कम क्षमता के कारण बार-बार ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे नियमित बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।

इसके साथ ही कई स्थानों पर जर्जर हो चुके बिजली तारों को बदलने की भी मांग की गई है। मुखिया इंदल सिंह ने बताया कि पुराने तार टूटने और स्पार्किंग की घटनाओं से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए उन्हें शीघ्र बदला जाना आवश्यक है।




किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए मांगपत्र में कहा गया है कि सिंचाई के लिए समयानुसार और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि फसल उत्पादन प्रभावित न हो।

विधायक संतोष कुमार निराला ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu