Ad Code

भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ जिले के चार मंडलों में संपन्न



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी ने एक गतिशील और प्रगतिशील राजनीतिक दल के रूप में अपनी पहचान स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बक्सर जिले में व्यापक स्तर पर ‘कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान’ चला रखा है। यह अभियान जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।


भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत 29 मार्च 2026 को जिले के चार मंडलों- केसठ, चौड़ाई, कोरानसराय तथा ब्रह्मपुर ग्रामीण में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

इन प्रशिक्षण सत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, वर्ग प्रमुख धर्मेंद्र पाण्डेय, धनंजय त्रिगुण, निर्भय राय, अरविंद पासवान, शिवनारायण जी, सुखदेव राय तथा विन्ध्याचल सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठन विस्तार के विषय पर मार्गदर्शन दिया।




ब्रह्मपुर ग्रामीण मंडल में आयोजित सत्र का उद्घाटन पूर्व विधायक स्वामीनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, जितेन्द्र दुबे, राजाराम पाण्डेय एवं विनोद कुमार तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब आगामी 14 अप्रैल से जिला स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी वैचारिक शक्ति के बल पर पार्टी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu