Ad Code

बक्सर के आदित्य कुमार ने मैट्रिक में 93% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान



बक्सर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें राज्यभर के छात्रों के साथ-साथ बक्सर जिले के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 



इसी क्रम में बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत निवासी सुशील गुप्ता एवं रेनु देवी के पुत्र आदित्य कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। आदित्य कुमार चौसा स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के छात्र हैं और उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

आदित्य के पिता एवं प्रसिद्ध साउंड ऑपरेटर सुशील कुमार ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आदित्य शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है। उन्होंने बताया कि बेटे ने नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है।





आदित्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया है तथा आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा व्यक्त की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu