Ad Code

रामरेखा घाट पर 22वें वर्ष में प्रवेश करेगी दैनिक गंगा आरती, स्थापना दिवस पर आज होगा भव्य संगीतमय आयोजन


बक्सर । शहर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर पिछले 21 वर्षों से निरंतर जारी दैनिक गंगा आरती की परंपरा रविवार को 22वें वर्ष में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट समिति की ओर से भव्य संगीतमय गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष परमहंस पांडे ने बताया कि लगभग दो दशक पहले स्व. निधि साकेत पासी ‘मामा जी’ के सानिध्य और मार्गदर्शन में इस गंगा आरती की शुरुआत की गई थी। उनके आशीर्वाद से प्रारंभ हुई यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ निरंतर जारी है, जिसे आगे भी उसी भाव से जारी रखा जाएगा।

गंगा आरती के मुख्य पुजारी लाला बाबा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार की संध्या बेला में रामरेखा घाट पर विशेष संगीतमय आरती आयोजित की जाएगी। 





कार्यक्रम में पूर्व की भांति जिले में अपनी सेवाएं दे चुके कई प्रशासनिक पदाधिकारी तथा शहर के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।

वहीं गंगा सेवा समिति के सदस्य एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गंगा आरती में भाग लेने और इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गंगा आरती न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu