Ad Code

जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, 13 दिनों में 69 हजार से अधिक सिलेंडर वितरित, जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से भीड़ न लगाने और ऑनलाइन बुकिंग का किया आग्रह



बक्सर । जिले में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि वर्तमान में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।

जिला प्रशासन के अनुसार जिले में Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसियां संचालित हैं। 13 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच इन एजेंसियों द्वारा कुल 69,625 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है। वहीं 26 मार्च तक एजेंसियों के पास 2,706 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।




प्रशासन ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता अपने अंतिम सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिन बाद नया सिलेंडर बुक करा सकते हैं। यह व्यवस्था गैस वितरण को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

उपभोक्ता घर बैठे निम्न माध्यमों से गैस बुक करा सकते हैं—

इंडेन गैस:
WhatsApp: 7588888824
Missed Call: 8454955555
IVRS: 7718955555

एचपी गैस:
WhatsApp: 9222201122
Missed Call: 9493602222
IVRS: 8888823456

भारत गैस:
WhatsApp: 1800224344
Missed Call: 7710955555
IVRS: 7715012345






कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती :

जिले के वरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

24 घंटे सक्रिय जिला नियंत्रण कक्ष : 

गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष (06183-223333) पर संपर्क कर सकते हैं, जो 24×7 कार्यरत है। 26 मार्च तक नियंत्रण कक्ष में कुल 415 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 373 का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही बुकिंग करें।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu