Ad Code

शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डीएन सिंह ने जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, नवजात शिशुओं के लिए की उज्ज्वल भविष्य की कामना


बक्सर । देशभर में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर बक्सर शहर के चरित्रवन जेल मोड़ स्थित शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक एवं सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ डी.एन. सिंह ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।





डॉ. डी.एन. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने विशेष रूप से नवजात शिशुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय जीवन और परिवारों में खुशहाली की प्रार्थना की।





उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए वे निरंतर समर्पित हैं। शिव रामा चिल्ड्रेन अस्पताल में 24×7 अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है, जो शिशुओं के उपचार और परामर्श के लिए तत्पर रहती है। होली के अवसर पर उन्होंने लोगों से सुरक्षित और संयमित तरीके से पर्व मनाने की अपील भी की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu