बक्सर । शहर में होली के अवसर पर पारंपरिक कुर्ताफाड़ होली आपसी सौहार्द और भाईचारे के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। इस अनोखी होली में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी रंगों का त्योहार मनाया।
होली के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं परंपरा के अनुसार कुर्ताफाड़ होली भी खेली गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-मजाक, गीत-संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव मजबूत होता है।
उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि होली के पर्व को शांति, सद्भाव और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होकर त्योहार की गरिमा बनाए रखें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर होली के इस विशेष आयोजन का आनंद लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments