Ad Code

बक्सर में होली के दौरान चली गोली, युवक घायल; आपसी विवाद में वारदात की आशंका


बक्सर । जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की ढकाइच गांव में होली खेलने के दौरान आपसी विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि दोस्तों के बीच हुए विवाद में ही गोली चलाई गई।




प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़की ढकाइच गांव निवासी वीर बहादुर दुबे उर्फ वीर बहादुर राय के 23 वर्षीय पुत्र भोला उर्फ कल्लू अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते गोली चल गई। गोली युवक के कमर के ऊपरी हिस्से में पीठ पर लगी है।






घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है तथा दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन हुई इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu