Ad Code

सीएम नीतीश के चहेते व पार्टी के पुराने कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा बने बक्सर के नए जदयू जिलाध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता


बक्सर । तमाम उठापटक और खींचतान के बाद आखिरकार बुधवार को जनता दल (यू) के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम पर विराम लग गया। ब्रह्मपुर निवासी और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा को जदयू का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार प्रदेश जद (यू) के संगठनात्मक निर्वाचन-2026 के तहत प्रदेश कार्यालय पटना से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने 25 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें बक्सर का भी नाम शामिल है।

बताया जाता है कि पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव के लगातार कई बार इस पद पर बने रहने को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ गया था। पिछले दिनों बक्सर नगर के गोयल धर्मशाला में आयोजित जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान भी जमकर हंगामा हुआ था। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठे थे और अन्य दावेदारों को चुनावी प्रक्रिया में शामिल नहीं होने देने के आरोप भी लगे थे। यहां तक कि जदयू कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव पर राजद से जुड़े लोगों को डेलीगेट बनाकर चुनाव में शामिल कराने का भी आरोप लगाया था।


इस पूरे मामले ने मीडिया में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने बक्सर जिले के चुनाव परिणाम को स्थगित कर दिया था। हालांकि उस समय अशोक यादव ने निर्विरोध चुने जाने की घोषणा करते हुए अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न भी मनाया था, लेकिन बुधवार को जारी नई सूची के साथ ही स्थिति स्पष्ट हो गई और राजकुमार शर्मा को आधिकारिक रूप से जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

राजकुमार शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं पूर्व मंत्री सह राजपुर विधायक संतोष निराला ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।





वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र सिंह उर्फ कतवारू सिंह ने कहा कि जदयू ने एक मजबूत और अनुभवी कार्यकर्ता को जिला की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि राजकुमार शर्मा समता पार्टी के समय से ही जदयू के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। ऐसे पुराने और समर्पित कार्यकर्ता पर विश्वास जताने से अन्य कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा और उनके नेतृत्व में एनडीए बूथ स्तर तक और मजबूत होगा।

राजकुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, संजय सिंह, जदयू नेता दिनेश सिंह, राघवेंद्र उज्जैन, रविराज, रंजीत सिंह, मोनू सिंह, डॉ. प्रो. विनोद सिंह, डॉ. प्रो. मनोज सिंह, सिधेश्वर चौधरी, अशोक प्रजापति, विजय पासवान, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह,श्याम जी वर्मा, बबलू शर्मा सहित कई एनडीए कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu