बक्सर । बक्सर नगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत निरंजनपुर स्थित बांध रोड पर अवस्थित बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत आज 12 मार्च को सुबह 10 बजे जलभरी से होगी। इसके बाद 13 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर कथा का श्रवण करेंगे। वहीं 18 मार्च को दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
मंदिर समिति (रजि.) के अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा के लिए समिति की ओर से हाथी, घोड़े और ऊंट भी मंगाए गए हैं, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बनेगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। समिति की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments