बक्सर । जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत मुंगांव पंचायत में युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। पंचायत के मुखिया इंदल सिंह के प्रयास से आगामी 17 मार्च को मुंगांव के कांधी खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब का शुभारंभ किया जाएगा।
मुखिया इंदल सिंह ने बताया कि इस स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से युवाओं को खेलकूद और फिजिकल फिटनेस की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य गांव और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को सेना, पुलिस सहित अन्य सरकारी सेवाओं की शारीरिक तैयारी में मदद करना है।
उन्होंने कहा कि अब तक कई गांवों के युवा फिजिकल तैयारी के लिए मैदान में आते थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण उन्हें जिम सेंटर या निजी अकादमियों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे बेरोजगार युवाओं पर आर्थिक बोझ पड़ता था। स्पोर्ट्स क्लब शुरू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और पंचायत सहित आसपास के गांवों के युवा यहां निःशुल्क प्रशिक्षण और सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
स्पोर्ट्स क्लब के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के करकमलों द्वारा क्लब का उद्घाटन किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments