बक्सर । कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के विभिन्न जिलों और नगर इकाइयों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में कुल 53 जिला एवं नगर अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिसमें बक्सर जिला कांग्रेस की कमान युवा नेता पंकज उपाध्याय को सौंप दी गई है।
पंकज उपाध्याय छात्र राजनीति से निकलकर संगठन में सक्रिय रहे हैं और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव के रूप में भी उन्होंने पार्टी के लिए कार्य किया है। लंबे समय से जिलाध्यक्ष रहे डॉ. मनोज पांडेय की जगह उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
नए जिलाध्यक्ष बनने के बाद पंकज उपाध्याय ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा के साथ खड़ा किया जाएगा।
पंकज उपाध्याय के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. उमा पांडेय, वरिष्ठ नेता बिनय सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेंद्र ओझा, प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, युवा कांग्रेस नेता आशुतोष त्रिपाठी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर रामप्रवेश द्विवेदी, ई. नरेंद्र शर्मा,कृष्ण बिहारी चौबे तथा युवा कांग्रेस नेता राजा तिवारी समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस द्वारा युवाओं को संगठन में आगे लाने की यह रणनीति आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments