Ad Code

नावानगर प्रखंड के भदार क्षेत्र में भीषण आग, 15–20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख


बक्सर । जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत भदार पंचायत के भदार मौजा, बहुआरा और दुबौली गांवों में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक आग लगने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस आगलगी की घटना में करीब 15 से 20 एकड़ फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से खेतों में फैल गई, जिससे आसपास के कई किसानों की तैयार फसल चपेट में आ गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कठिन परिस्थितियों में आपसी सहयोग और संसाधनों के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बचा।





आग से प्रभावित किसानों में दुबौली निवासी कमलेश मिश्रा की लगभग 5 एकड़, रंगजी मिश्रा की 3 एकड़, द्वारिका सिंह की 2 एकड़, नंद कुमार साह की 2 एकड़ तथा भदार निवासी सोनू सिंह सहित अन्य किसानों की भी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। अचानक हुई इस आगजनी से प्रभावित किसानों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu