भुवनेश्वर । उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पहुँचे बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, संगठन के बिहार प्रभारी दिनेश सिंह तथा स्थानीय किसान नेता मन्नवर समेत कई किसान नेताओं को उड़ीसा पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि ये सभी नेता किसानों की मांगों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुँचे थे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बिना अनुमति प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद किसान संगठनों और समर्थकों में रोष व्याप्त है। किसान नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई किसानों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने की कोशिश है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने के बावजूद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नेताओं को हिरासत में लिया।
किसान संगठनों ने स्पष्ट किया है कि किसानों की न्यायपूर्ण मांगों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा और वे देशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
उधर, इस घटना के बाद बिहार और उत्तर भारत के किसान संगठनों में भी हलचल तेज हो गई है और कई जगहों पर विरोध दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments