बक्सर । जिले में रमजान के पाक महीने के अवसर पर युवा शक्ति सेवा संस्थान के संयोजक एवं समाजसेवी रामजी सिंह ने सोमवार को गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की। शहर के रामबाग मोहल्ला स्थित पुस्तकालय रोड पर अपने आवास पर उन्होंने भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ इफ्तार किया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी शामिल हुए और सभी ने मिलकर रोजा खोलते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इफ्तार के दौरान मौजूद रोजेदारों और अकीदतमंदों ने रामजी सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बताया। सभी ने मिलकर देश में अमन, शांति और समृद्धि की दुआ भी की।
इस अवसर पर रामजी सिंह ने कहा कि उनका प्रयास समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी विश्वास को और मजबूती मिलती है।
इफ्तार पार्टी में शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments