बक्सर । शहर स्थित माँ मुण्डेश्वरी हॉस्पिटल में निदेशक डॉ. मेजर पी.के. पांडे की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं, उनके सम्मान तथा कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिक राष्ट्र के गौरव हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपनी पांच प्रमुख बुनियादी समस्याओं को चिन्हित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को शासन और प्रशासन के स्तर पर प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि पूर्व सैनिकों का त्याग, अनुशासन और देशभक्ति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके सम्मान और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. मेजर पी.के. पांडे, जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे, लेफ्टिनेंट रासबिहारी ओझा, कैप्टन बी.एन. पांडे, कैप्टन श्रीनिवास सिंह, सूबेदार मेजर रासबिहारी सिंह, पेटी अफसर सुरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, कैप्टन कन्हैया पंडित, चंद्रजीत सिंह, सूबेदार कमलेश्वर राय, नायब सूबेदार बलराम मिश्रा, कैप्टन संजय कुमार पाठक, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण चौबे, सूबेदार राधा कृष्ण सहित कई पूर्व सैनिक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments