Ad Code

रामनवमी को लेकर विहिप-बजरंग दल की बैठक, डुमराँव में निकलेगी बाइक शोभायात्रा


बक्सर । आगामी रामनवमी उत्सव को लेकर डुमराँव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।




बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के पावन अवसर पर डुमराँव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य बाइक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।





इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संटू मित्रा ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का पावन पर्व है, जिसे हर वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष विकास पाठक, विश्व हिंदू परिषद के महासचिव अभिषेक रंजन, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राहुल सूर्यवंशी, राजीव कुमार, लालजी केशरी, संतोष साह, गोलू रजक, आशीष कुमार, अजीत कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu