Ad Code

जदयू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कल बक्सर में होगा भव्य स्वागत, तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ता



बक्सर । जनता दल यूनाइटेड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के सम्मान में मंगलवार को बक्सर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।



जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रविराज ने बताया कि उन्होंने ब्रह्मपुर स्थित जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता उत्तम तिवारी, प्रदेश सचिव संजय सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा और रविकांत कुशवाहा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

रविराज और आजाद राठौड़ ने बताया कि राजकुमार शर्मा के मनोनयन के बाद बक्सर में उनके प्रथम आगमन के अवसर पर मंगलवार सुबह 10 बजे से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।






कार्यक्रम की शुरुआत बक्सर के अम्बेडकर चौक से होगी, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, कॉमरेड ज्योति प्रकाश और वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके बाद बक्सर बाईपास रोड स्थित बड़की काली माई मंदिर के पास शिव प्रभा मैरेज हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम से पहले जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu