Ad Code

काशी में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भक्ति का उमड़ा सैलाब, रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु


वाराणसी । धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के महामनापुरी कॉलोनी (हैदराबाद गेट) स्थित महालक्ष्मी इंटरप्राइज के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और मुख्य दिवस पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। पूज्य आचार्य श्री गोविन्द दूबे (वृंदावन धाम) के सानिध्य में पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और मंगल गीतों से गूंज उठा।



कथा के दौरान महाराज श्री ने रुक्मिणी विवाह के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए कहा कि रुक्मिणी साक्षात भक्ति स्वरूपा हैं और भगवान को प्राप्त करने के लिए अनन्य प्रेम, विश्वास और पूर्ण समर्पण आवश्यक है। वहीं जब भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनाया गया तो पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। मित्रता और निस्वार्थ प्रेम के इस प्रसंग ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इस पावन अवसर पर स्वामी परिपूर्णानन्द जी महाराज के साथ बक्सर से पधारे विनोद उपाध्याय,  प्रकाश चंद्र, संजय ओझा, प्रकाश पांडेय, अभिषेक ओझा, सरोज , अखिलेश , आशुतोष , अजय पांडेय, बब्लू पांडेय, अमित  और कृष्णा चौबे सहित कई गणमान्य लोगों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी अतिथियों ने व्यास पीठ का पूजन किया और भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।






कथा के दौरान छप्पन भोग का भव्य आयोजन भी किया गया। मुख्य आयोजक अमित पांडेय और विजय (दुर्गा इन्फ्रासिटी एवं वैभव लक्ष्मी एसोसिएट) के विशेष प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में विवाह की रस्मों के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

कथा के क्रम में योगेश्वर संवाद और हवन के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि 16 मार्च को प्रातःकाल से ही प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu