Ad Code

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता संपन्न, छात्रों ने उत्साह से लिया भाग



बक्सर । जिले के चरित्रवन स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में शैक्षणिक उन्नयन की दिशा में पूर्व निर्धारित क्विज़ प्रतियोगिता सोमवार 16 मार्च 2026 को महाविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं सेमेस्टर के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



क्विज़ प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता तथा प्रतियोगी भावना को विकसित करना था। प्रतियोगिता वीक्षकों की निगरानी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। वीक्षक के रूप में डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, डॉ. प्रीति मौर्या, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. इशरार आलम और डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ऐसी शैक्षणिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।





वहीं आयोजनकर्ता स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विरेन्द्र कुमार ने कहा कि क्विज़ प्रतियोगिता छात्रों के ज्ञान को परखने और उसे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है, जिससे विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ती है। सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन शंकर पाठक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार ने स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की सराहना की और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu