बक्सर । बक्सर शहर के कवलदह पोखरा स्थित शहीद स्मारक के समीप दिनदहाड़े कथित अनैतिक गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और इसे शहीदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शहीद स्मारक परिसर के आसपास कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियां की जा रही थीं, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है और लोग प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सैनिक संघ शहीदों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि संघ जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर शहीद स्मारक परिसर को इस तरह की गलत गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित करने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।
पूर्व सैनिक संघ के अलावा स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद स्मारक जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह स्थान शहीदों की स्मृति और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए यहां अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्मारक परिसर और आसपास के क्षेत्र में नियमित निगरानी और पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। साथ ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
हालांकि इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वायरल वीडियों की पुष्टि बक्सर ऑनलाइन न्यूज़ नही करता है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments