Ad Code

दियारे के छात्रों का मैट्रिक में जलवा, सिमरी के कोचिंग संस्थान से कई विद्यार्थियों ने हासिल किए उत्कृष्ट अंक



बक्सर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में गंगा किनारे बसे दियारे क्षेत्र के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 

जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर गांव के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक राजधानी मिश्रा के भाई एवं शिक्षक भागीरथी मिश्रा द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बेहतरीन सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।



इस संस्थान के छात्र अभय वर्मा, पिता गौतम वर्मा, ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गुरु और गांव का नाम रोशन किया है। अभय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने शिक्षक को देते हुए कहा कि नियमित मार्गदर्शन और अनुशासित पढ़ाई ही उनकी उपलब्धि की कुंजी रही।

भागीरथी मिश्रा ने बताया कि उनके कोचिंग से इस बार दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अंजली कुमारी (454 अंक), खुशी चौबे (444 अंक), राजेश यादव (430 अंक), लक्षय ओझा (426 अंक), पूजा कुमारी (425 अंक) तथा कृष्णा यादव (409 अंक) शामिल हैं।






विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर भोजपुरी गायक राजधानी मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दियारे जैसे दूरदराज इलाके से इतने अच्छे परिणाम आना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी परिस्थिति में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया जा सकता है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu