बक्सर । जिलेवासियों के लिए एक अच्छी खबर है सदर विधानसभा क्षेत्र के हरिकिशुनपुर रोड, स्थित ललिता वेलनेस हॉस्पिटल द्वारा आगामी 31 मार्च 2026 को एक दिवसीय विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लोगों को समय रहते रोगों की जांच और उपचार के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मुफ्त ओपीडी परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी।
शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, दंत रोग, हड्डी रोग समेत विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के चिकित्सक एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय पर जांच कराएं। इच्छुक लोग पूर्व पंजीकरण के लिए अस्पताल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उपचार आसान और कम खर्चीला हो जाता है। इसी उद्देश्य से इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments