Ad Code

रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर के विकास को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक



बक्सर । सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के कार्यालय कक्ष में उनकी अध्यक्षता में रामरेखा घाट, बक्सर स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत एवं बिंदुवार चर्चा की गई।



बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने बताया कि किस प्रकार पिछले 15–20 वर्षों में श्री रामेश्वर नाथ मंदिर निरंतर विकास करते हुए अपने वर्तमान स्वरूप में अस्तित्व में आया है। सदस्यों ने मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की जानकारी भी अनुमंडल पदाधिकारी को दी।






अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने मंदिर समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही नई कमेटी का गठन किया जाएगा तथा मंदिर के विकास से संबंधित आवश्यक एवं अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही श्री रामेश्वर नाथ मंदिर को रामायण सर्किट एवं बुद्ध सर्किट से जोड़ने के संभावित बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई।

एसडीओ ने बताया कि रामरेखा घाट के समग्र विकास को लेकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के स्तर पर बड़ी योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनके माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। बैठक में मंदिर के भविष्य के विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu