Ad Code

बक्सर में भूकम्प परिदृश्य पर एनडीएमए की मॉक एक्सरसाइज, राहत-बचाव का हुआ प्रदर्शन


बक्सर । National Disaster Management Authority (एनडीएमए), नई दिल्ली के तत्वावधान में गुरुवार को बक्सर में भूकम्प परिदृश्य पर आधारित मॉक एक्सरसाइज (एमई) फिजिकल का आयोजन किया गया। आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई के उद्देश्य से आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न एजेंसियों ने भाग लिया।




कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 08:00 बजे अपर समाहर्ता बक्सर अरुण कुमार सिंह के अभिभाषण से हुआ। उन्होंने आपदा प्रबंधन में तत्परता, समन्वय और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
मॉक एक्सरसाइज में National Disaster Response Force (एनडीआरएफ) की दो टीम, State Disaster Response Force (एसडीआरएफ यूपी) की टीम, बिहार अग्निशमन सेवा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी बक्सर, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, जिला स्वास्थ्य विभाग, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, डीईओसी बक्सर, एनसीसी कैडेट, Indian Red Cross Society बक्सर, रोटरी क्लब बक्सर तथा हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और प्रबुद्धजन शामिल हुए।

मॉक एक्सरसाइज के लिए स्टेजिंग एरिया के रूप में किला मैदान, बक्सर तथा सिमुलेशन साइट के रूप में समाहरणालय परिसर, बक्सर को चिन्हित किया गया था। सभी स्टेकहोल्डर किला मैदान में आवश्यक उपकरणों के साथ एकत्र हुए। 






समाहरणालय से संभावित भूकम्प की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों के साथ अग्निशमन और एम्बुलेंस दल तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का सजीव प्रदर्शन किया।

अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, मलबा हटाने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अवलोकन किया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu