Ad Code

अवैध रायफल और बन्दूक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार



बक्सर । ब्रह्मपुर थाना पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जवही दियर गांव स्थित एक घर से एक देसी राइफल, एक बंदूक तथा छह गोलियां बरामद की गईं।




ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जवही दियर गांव के एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और शनिवार की रात छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद मौके से ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।






गिरफ्तार युवक की पहचान जवही दियर गांव निवासी कामेश्वर नाथ यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu