Ad Code

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से बदलेगी बिहार की तस्वीर- इंद्रजीत बहादुर सिंह


बक्सर । बिहार बजट 2026 को लेकर बक्सर जिला के भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रजीत बहादुर सिंह उर्फ चुनु सिंह ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर नीतीश सरकार का फोकस राज्य की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाला है।




चुनु सिंह ने कहा कि सड़क, पुल और बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्रों पर सरकार ने खजाना खोल दिया है, जिससे न केवल आवागमन सुदृढ़ होगा बल्कि उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बेहतर सड़क नेटवर्क और नए पुलों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं बिजली आपूर्ति में सुधार से किसानों, छात्रों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा।






उन्होंने कहा कि बिहार बजट 2026 विकासोन्मुखी, भविष्यदर्शी और आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। भाजपा नेता इंद्रजीत बहादुर सिंह ने विश्वास जताया कि इस बजट के प्रभाव से आने वाले वर्षों में बिहार तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu