Ad Code

चौसा–धनसोई मार्ग पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो स्कॉर्पियो से 767 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त




बक्सर । चौसा–धनसोई मार्ग पर उत्पाद विभाग ने मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। चिलहर गांव स्थित नहर के पास सघन घेराबंदी कर विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्कॉर्पियो गाड़ियों से भारी मात्रा में देशी, विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की। इस कार्रवाई में कुल 767.860 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।



इस छापेमारी का नेतृत्व एक्साइज इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी ने किया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला से शराब की एक बड़ी खेप चौसा–धनसोई मार्ग के जरिए भोजपुर जिला में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मंगलवार की देर रात चिलहर नहर के समीप निगरानी शुरू की।

रात्रि करीब 11 बजे दो संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ियां आती दिखाई दीं, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

पहली स्कॉर्पियो (जेएच-09एल-5243) से 189 लीटर देसी शराब, 17.280 लीटर विदेशी शराब और 123.5 लीटर बीयर, कुल 329.780 लीटर शराब बरामद की गई।
वहीं दूसरी स्कॉर्पियो (एचआर-51एक्स-6881) से 262.08 लीटर विदेशी शराब और 176 लीटर बीयर, कुल 438.08 लीटर शराब जब्त की गई।





गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोखिन कुमार (21 वर्ष), पिता पारसनाथ यादव, निवासी केसरी थाना धनगाई, जिला भोजपुर तथा रौशन कुमार (23 वर्ष), पिता सम्भू सिंह, निवासी खिरिकोन थाना अगियांव बाजार, जिला भोजपुर के रूप में हुई है। तीसरा गिरफ्तार आरोपित नाबालिग बताया गया है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों स्कॉर्पियो वाहनों को जब्त कर लिया गया है तथा सभी आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu