Ad Code

मटकीपुर में पुआल के ढेर में लगी आग, पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत



बक्सर । जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत मटकीपुर गांव में आग की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार मटकीपुर गांव निवासी राजकुमार और उनके परिवार के सदस्य खेतों में खेती कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान उनका पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार घर के समीप खेल रहा था। तभी पास स्थित पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी चपेट में आने से आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया।







जब तक परिजन आग बुझाने पहुंचे, तब तक बच्चा बुरी तरह झुलस चुका था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बक्सर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। किसी ने आग लगते हुए नहीं देखा। आग बुझाने के बाद ही बच्चे के झुलसने की जानकारी हो सकी।

मासूम की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर लौट गए।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu