बक्सर । बक्सर जिले के चक्की जिला परिषद क्षेत्र के पूर्व सदस्य एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता सोनू सिंह की माता स्वर्गीय लीलावती देवी के श्राद्धकर्म में शनिवार को राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
लीलावती देवी का बीते 17 जनवरी को 65 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से उनके पैतृक गांव अरक सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। बीते 13 दिनों तक गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार तांता लगा रहा।
श्राद्धकर्म के अवसर पर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए वैशाली के पूर्व सांसद एवं लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता रामाकिशोर सिंह की पत्नी एवं महनार विधायक बिना सिंह, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, उत्तर प्रदेश के एमएलसी बिनीत सिंह, एमएलसी संजय सिंह,भाजपा नेता आकाश सिंह, सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, लोजपा (रा.) के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, ललन पासवान, राकेश सिंह उर्फ गबरू, पूर्व विधायक मुना तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे।
इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार, बक्सर इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह भी शामिल हुए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, जिला पार्षद बंटी शाही, सुनील सिंह, डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय व मान विजय सिंह, राजद नेता पप्पू यादव, भाजपा नेता कतवारू सिंह, गामा पहलवान, रांची मजदूर यूनियन के नेता राणा प्रताप सिंह, महाराजा के यशवंत सिंह, भाजपा नेता चुनु सिंह, भाजपा नेता विजय मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण सिंह, छपरा कपिल देव उच्च विद्यालय के प्राचार्य संतोष यादव, बद्री विशाल सिंह, पूर्व मंत्री बसंत सिंह के पुत्र चेतन सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अरुण पासवान, चिराग पासवान के प्रतिनिधि विकास सिंह, युवा समाजसेवी श्वेता सिंह, दिल्ली के कमिश्नर सुरेश सिंह,एकरासी मुखिया कमल प्रताप सिंह, चक्की मुखिया प्रतिनिधि कुंजन यादव, चंदा पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत राय, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, अरुण सिंह पहलवान समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय लीलावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व व सामाजिक योगदान को स्मरण किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर स्वर्गीय लीलावती देवी की स्मृति में सेवा भाव का परिचय देते हुए हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि दिवंगत आत्मा की स्मृति में किया गया यह पुण्य कार्य मानव सेवा की सच्ची मिसाल है। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए शोकाकुल परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments