बक्सर । मझरिया गांव में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों के घर जलकर खाक हो गए, जिससे उन्हें भारी जान-माल की क्षति उठानी पड़ी। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए रोटरी बक्सर एवं मानव अधिकार बक्सर ने सराहनीय पहल करते हुए राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की।
मौके पर रोटरी बक्सर के अध्यक्ष एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय (बिहार) के सचिव डॉ. दिलशाद आलम, रोटरी सचिव साहिल तथा रोट्रैक्ट के साथी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। डॉ. दिलशाद आलम ने पीड़ितों को कंबल और चेक प्रदान करते हुए कहा कि इस तरह की आपदाएं परिवारों को पूरी तरह से झकझोर देती हैं और ऐसे समय में समाज के हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह आगे आकर सहयोग करे।
डॉ. आलम ने कहा कि यह सहायता भले ही छोटी प्रतीत हो, लेकिन संकट की घड़ी में यही छोटी मदद परिवारों के लिए बड़ी राहत बनती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रोटरी बक्सर और मानव अधिकार बक्सर भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और मानवीय कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
गौरतलब है कि डॉ. दिलशाद आलम अपने सामाजिक कार्यों और चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से लगातार बक्सर की जनता की सेवा कर रहे हैं, और उनकी संस्था हर आपदा में जरूरतमंदों के साथ खड़ी नजर आती है। इस अवसर पर रोट्रैक्ट से राहुल, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments