Ad Code

सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान का भव्य स्वागत, बक्सर में हुआ सम्मान समारोह


बक्सर ।  जिले के सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव निवासी सुदर्शन ठाकुर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में 35 वर्षों से अधिक की गौरवपूर्ण सेवा के बाद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर बक्सर आगमन के दौरान सीआरपीएफ परिवार, बक्सर की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।




सुदर्शन ठाकुर ने 01 मई 1991 को सीआरपीएफ में योगदान दिया था। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने देश के विभिन्न संवेदनशील एवं दुर्गम क्षेत्रों में कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएँ दीं। उनकी अंतिम तैनाती 36 बटालियन, ददम सर्कल, जिला तिरप (अरुणाचल प्रदेश) में रही, जहाँ उन्होंने अनुशासन, समर्पण और साहस का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

वही सेवानिवृत्ति के बाद मंगलवार को बक्सर स्टेशन पर आगमन के समय सीआरपीएफ परिवार एवं स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण माहौल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 






इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने श्री ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर सीआरपीएफ परिवार, बक्सर ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवानों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि उनका मनोबल सदैव ऊँचा बना रहे और समाज में उनके त्याग व समर्पण का संदेश पहुँचे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu