गाजीपुर । उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई प्रखंड अंतर्गत रामपुर कनवां स्थित स्व० चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय में स्व. चंद्रशेखर जी की स्मृति में राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगामी 9 एवं 10 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
महाविद्यालय परिवार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन, सोमवार 9 फरवरी को पुरुष वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 50–60 किलोग्राम, 61–70 किलोग्राम एवं 71 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग शामिल होंगे। वहीं महिला वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी।
दूसरे दिन, मंगलवार 10 फरवरी को पुरुष एवं महिला वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पुरुष वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 5000 मीटर दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, गोला फेंक एवं भाला फेंक प्रतियोगिताएँ होंगी। महिला वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, गोला फेंक एवं भाला फेंक की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
कार्यक्रम स्थल स्व० चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, रामपुर कनवां, सेवराई, गाजीपुर निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है कि वे अपने छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 7 फरवरी 2026 तक अपना नाम, विद्यालय का नाम एवं संबंधित खेल का विवरण निम्न मोबाइल नंबरों पर उपलब्ध करा सकते हैं— संपर्क सूत्र: 9415338161, 6392901533, 9450832579, 9453595014, 9838441793।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य/प्रबंधक सहित समस्त महाविद्यालय परिवार तैयारियों में जुटा हुआ है और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments