पटना । बिहार विधानमंडल में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस बजट को ‘न्याय के साथ विकास’ की अवधारणा पर आधारित बताया गया है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, उद्यमी सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता दी गई है।
बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया सेल के श्याम जी वर्मा ने इसे विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा कि “बिहार बजट 2026-27 राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव रखता है।
सात निश्चय-3 के तहत एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना तथा उद्योगों को बढ़ावा देने वाले प्रावधान बिहार की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे।”
जदयू नेता श्याम जी वर्मा ने आगे कहा कि यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक सशक्त कदम है। राज्य और केंद्र सरकार के बेहतर समन्वय से आने वाले वर्षों में बिहार देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments